बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , 16 केंद्रों पर कल से होगी इग्नू की परीक्षा

16 केंद्रों पर कल से होगी इग्नू की परीक्षा

| No comment


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून सत्रांत परीक्षा एक जून से शुरू हो रही है। इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के अधीन 16 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 16,369 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि अलीगढ़ में एएमयू व एसवी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। आगरा में सेंट जोंस कॉलेज, मुरादाबाद में ङ्क्षहदू कॉलेज, रामपुर में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज व बीएसए कॉलेज, अमरोहा में हाशमी गल्र्स डिग्री कॉलेज व जेएस ङ्क्षहदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिकोहाबाद में एके कॉलेज, बदायूं में एनएमएसएन दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मैनपुरी में कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय, इटावा में जनता कॉलेज बकेवर व संभल में महात्मा गांधी मेमोरियल महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है।
बंदी भी देंगे परीक्षा
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि इग्नू के विभिन्न कोर्सेज में काफी संख्या में जेलों में निरुद्ध बंदियों ने भी फॉर्म भरे हैं। बंदियों के लिए केंद्रीय जेल आगरा व जिला जेल अलीगढ़ में केंद्र बनाया गया है।
हॉल टिकट भेजे
निदेशक ने बताया कि परीक्षार्थियों को हॉल टिकट भेज दिए गए हैं। हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आइजीएनओयू.एसी.आइएन) पर भी उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी के पास विश्वविद्यालय का परिचय पत्र होना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। जिन परीक्षार्थियों को हॉल टिकट/इंटिमेशन स्लिप नहीं मिले हैं, किंतु केंद्र पर उपलब्ध सूची में उनका नाम है तो वे इग्नू के मूल परिचय पत्र के साथ परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भेजा है, पर हॉल टिकट प्राप्त नहीं हुआ है तो वे सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ पर संपर्क कर द्वितीय प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। बीसीए व एमसीए के परीक्षार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए हॉल टिकट क्षेत्रीय केंद्र से जून के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे। इस साल पूरे देश में 886 केंद्रों पर 5,55,223 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।