2007 में कर ली थी ब्वॉयफ्रेंड योग गुरू से शादी
भूमिका आखिरी बार 2007 में आई बॉलीवुड
फिल्म 'गांधी माई फादर' में नजर आईं और उसी साल ब्वॉयफ्रेंड योग गुरू
भाारत ठाकुर से शादी कर ली। इसके बाद 2014 में बेटे को जन्म दिया और अब दो
साल बाद बॉलीवुड में वापसी को तैयार हैं।
'लव यू आलिया' से कर रही हैं बॉलीवुड में वापसी
जी हां, इतने लंबे सालों बाद आपको इस
भोली सूरत वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस को जल्द पर्दे पर देखने का मौका मिलने
वाला है। भूमिका की फिल्म का नाम है 'लव यू आलिया', जो पहले कन्नड़ में
रिलीज हो चुकी है। अब ये हिंदी में रिलीज होने वाली है। इसके बाद वो भारतीय
क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म में भी
नजर आएंगी। 'एमएमस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत ने
मुख्य भूमिका निभाई है। 'लव यू आलिया' में सनी लियोन आइटम डांस करती भी नजर
आएंगी।
अब तक नहीं निभाया ऐसा किरदार
भूमिका 'लव यू आलिया' में अपने निभाए
किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके मुताबिक, उन्होंने अब तक के अपने
करियर में ऐसा किरदार नहीं निभाया है। भूमिका का कहना है, 'जिस तरह से मेरा
किरदार लिखा गया है, उससे मैं बेहद खुश हूं। मैंने अपने करियर में अब तक
इस तरह का किरदार नहीं निभाया है। मुझे यकीन है कि यह फिल्म लोगों को जरूर
पसंद आएगी।'
बनी हैं एक डांसर मां
भूमिका के मुताबिक, 'लव यू आलिया' में
समाज के लिए अच्छा संदेश है। आपको बता दें कि वो इस फिल्म में एक डांसर
मां की भूमिका निभा रही हैं, जिनका अक्सर अपने पति से झगड़ा होता है। वह
अपने पति को खुद से अलग मानती हैं। इंद्रजीत लंकेश निर्देशित फिल्म में
रविचंद्रन, सनी लियोन, चंदन कुमार , संगीता चौहान और सायाजी शिंदे जैसे
सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म 'लव यू
आलिया' रेड चेरी फिल्म्स और मैजिक सिनेमा मोशन पिक्चर प्रोडक्शन के बैनर
तले बनी है।