Error 404 - Not Found
Sorry, but you are looking for something that isn't here.
You are here:
Home
/
बड़ी खबरें
मोदी कोई शहंशाह नहीं, साजिश हैं वाड्रा पर आरोप : सोनिया
मोदी कोई शहंशाह नहीं, साजिश हैं वाड्रा पर आरोप : सोनिया

अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मंगलवार को कांग्र्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया। उन्होंने केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर मनाए जा रहे कार्यक्रमों पर सवाल उठाया। कहा कि मोदी प्रधानमंत्री हैं कोई शहंशाह नहीं जो शहंशाही अंदाज में जश्न मना रहे हैं। सोनिया ने गुस्से भरे लहजे में मोदी के कांग्रेसमुक्त भारत नारे को षड्यंत्र करार दिया। कांग्रेस पर लगातार बढ़ रहे हमलों से आहत सोनिया से जब मीडिया ने राबर्ट वाड्रा पर लगाए जा रहे आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने इसे षड्यंत्र बताया। कहा कि कांग्रेस और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच करा दी जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।