ऑटो डेस्क। ह्युंडे ने भारत में एक्सेंट कार का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। भारत में 20 साल पूरे होने के मौके पर कंपनी ने यह कार लॉन्च की है। गौरतलब है कि एक्सेंट एक सब-कॉम्पैक्ट सेडान है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.25 लाख रुपए तय की गई है। स्पेशल क्या है इस स्पेशल एडिशन में कई कॉस्मेटिक बदलाव के साथ-साथ कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं। स्पेशल एडिशन को चार वेरिएंट में पेश किया गया है। हालांकि कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्पेशल एडिशन एक्सेंट में फ्रंट रेडिएटर ग्रिल तथा रियर प्रोफाइल के डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है। कार के पिछले हिस्से में बूट लीड स्पॉयलर और साइड बॉडी ग्राफिक्स लगाया गया है। इंटीरियर की बात करें तो 6.2-इंच का टच स्क्रीन ऑडियो-वीडियो सिस्टम लगाया गया है। स्पेशल एडिशन एक्सेंट में ड्राइवर साइड एयरबैग और एबीएस को स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के रूप में दिया गया है।
दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत -
पेट्रोल- 6.25 लाख रुपए
डीजल- 7.17 लाख रुपए