बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , रणदीप की तारीफ में बिग बी ने लिखा खत

रणदीप की तारीफ में बिग बी ने लिखा खत

| No comment
 
फिल्म 'सरबजीत' रिलीज हो गई है।
 फिल्म की कहानी जितनी मार्मिक है, रणदीप हुडा का अभिनय उतना ही उम्दा है। दर्शकों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसी कड़ी ने एक नाम और जुड़ गया है, वो है बॉलीवुड के शहंंशाह अमिताभ बच्चन का, जिन्होंने फिल्म देखने के बाद रणदीप की तारीफ करते हुए एक खत भी लिख दिया है। इस खत को रणदीप ने टि्वटर पर फैंस के साथ शेयर भी किया है। अमिताभ ने खत में रणदीप को उनके आने वाले कल के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'मैं हमेशा से तुम्हारे टैलेंट की सराहना करता आया हूं। लेकिन तुम्हारी फिल्म 'सरबजीत' देखने के बाद मैं तुम्हारी अपार प्रशंसा के लिए खुद को लिखने से रोक नहीं पाया। आशा करता हूं कि तुम हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ते रहो और हमें तुम्हारी तारीफ करने के और ज्यादा मौके देते रहो।' भारतीय किसान सरबजीत की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में रणदीप, सरबजीत की भूमिका निभाई है। फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। उन्होंने अपना 18 किलो वजन भी कम किया था। रणदीप की ये मेहनत फिल्म में साफ नजर आ रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही हैं। हालांकि रणदीप के आगे वो फीकी नजर रही हैं।