बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , अगर फोन से कॉन्‍टेक्‍ट लिस्‍ट हो गई है डिलीट तो ऐसे पाएं वापस |

अगर फोन से कॉन्‍टेक्‍ट लिस्‍ट हो गई है डिलीट तो ऐसे पाएं वापस |

| No comment

अक्सर फोन चेंज करने पर जिस सबसे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है वह है अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी भी जरूरी व्यक्ति के नंबर्स को दोबारा सेव करना। अब आप खुद कहा तक ये सब कर सकेंगे। इसलिए बेहतर है कि अपने सभी कॉन्टैक्ट्स का बैकअप लिया जाए:
1. इसके लिए पहले अपने एंड्रायड फोन और कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी। ताकि यहां पर आप जीमेल अकाउंट एक्सेस कर सकें
2. अब अपने मोबाइल से जीमेल अकाउंट पर नंबर्स सेव करने के लिए आपको फोन पर जीमेल एक्टिवेट करना होगा। ऐसा करने के लिए फोन की सेटिंग में जाए> अकाउंट>सिंक को सेलेक्ट करते हुए add account को सेलेक्ट कर दें।
3. अब यहां अपने जीमेल अकाउंट की डिटेल देकर मोबाइल पर जीमेल एक्टिवेट कर लें। Settings>Accounts and Sync>Add Account (आप चाहें तो पुराना अकाउंट एड करें या फिर नया बनाएं)

4. इसके बाद फोन की होम स्क्रीन पर आकर कॉन्टैक्ट्स में जाए> सेटिंग्स>अकाउंट को सेलेक्ट करें और जीमेल को सेलेक्ट करें। यहां जीमेल के लिए एक्टिव सिंक विकल्प को ऑन रखें।
5. इसके बाद अपने जीमेल अकाउंट को कंप्यूटर से लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद स्क्रीन के टॉप पर बाएं ओर आपको कॉन्टैक्ट्स का विकल्प उपलब्ध होगा, यहां पर क्लिक करते ही एंड्रायड डिवाइस के सभी नंबर्स का पूरा डाटा सामने कंप्यूटर पर दिखने लगेगा।
6. आप चाहें तो इम्पोर्ट ऑप्शन से भी सारे कॉन्टैक्ट्स को जीमेल पर सिंक कर सकते है।