बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / दलित वोट के साथ अब पिछड़ों को भी अपने पाले में करने में जुटी भाजपा

दलित वोट के साथ अब पिछड़ों को भी अपने पाले में करने में जुटी भाजपा

| No comment

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव से 13 किलोमीटर दूर जोगियापुर गांव में थे। बनारस के अंतिम छोर पर स्थित इस गांव का जुड़ाव भदोही, मीरजापुर और इलाहाबाद के बार्डर से भी है। यहां शाह ने गिरिजा बिंद और गोपाल बिंद के घर में जमीन पर बैठकर खाना खाया। भाजपा की ओर से इस आयोजन को नाम दिया गया था 'समरसता भोजÓ।
अमित शाह को वैसे तो इलाहाबाद की महापंचायत में जाना था लेकिन सोमवार को तय हुआ कि वह बाबतपुर एयरपोर्ट से वहां सड़क मार्ग से जाएंगे। नए तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह करीब 11.45 बजे जोगियापुर पहुंचे। बिंद परिवार की रसोई में बने खाने में नेनुआ, लौकी, कटहल की सब्जी, रोटी, चावल, दाल और मठ्ठा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को परोसा गया। करीब 45 मिनट शाह यहां रहे। समरसता भोज के दौरान उत्सवी माहौल में पूरा गांव गदगद था। एयरपोर्ट से लेकर जोगियापुर के बीच तीन जगह भाजपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इलाहाबाद रवाना होने तक अमित शाह मीडिया के आकर्षण का केंद्र तो रहे लेकिन कोई बात नहीं की। हां यह स्पष्ट संदेश जरूर दे गए कि उत्तर प्रदेश में जातिवाद के बंधन में जकड़ी राजनीति की काट भाजपा पूरी तैयारी के साथ ठीक वैसे ही निकालने में जुटी है जैसा कि सपा और बसपा करती हैं। दूसरी ओर, एक दिन पूर्व स्थानीय भाजपा की ओर से जारी सूचना में अमित शाह के दलित के घर भोजन करने की सूचना के उलट बिंद परिवार के पिछड़ी जाति में होने को लेकर पूरे आयोजन पर चर्चा भी होती रही।