बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / एनआइओएस 10वीं का परिणाम जारी

एनआइओएस 10वीं का परिणाम जारी

| No comment


145839        137419    57479
पंजीकृत        उपस्थित     उत्तीर्ण      ------------------    
-- देशभर में 41.83 फीसद परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण
-- छात्राओं ने इसमें भी छात्रों को छोड़ा पीछे
इलाहाबाद : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने बुधवार को 10वीं का परिणाम जारी कर दिया। 12वीं की तरह दसवीं में भी छात्राओं का जलवा कायम रहा। इस बार ओवरऑल 41.83 प्रतिशत स्टूडेंट परीक्षा में सफल हुए। बात गल्र्स स्टूडेंट्स की करें तो उनके सफल होने का आंकड़ा 44.51 प्रतिशत जबकि महज 40.65 फीसद ब्याज स्टूडेंट्स सफल होने में कामयाब रहे। परीक्षा में 145839 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें 137419 परीक्षार्थी शामिल हुए। दसवीं में भी पिछले बार की अपेक्षा कम रिजल्ट गया है।
----------
- टोल फ्री नंबर 18001809393 पर कॉल करके भी परिणाम जाना जा सकेगा।
---------
25 जून से मिलेंगे अंक पत्र
परीक्षार्थियों के अंक पत्र उनके अध्ययन केंद्र से ही मिलेंगे। डा.आलोक ने बताया की 25 जून के बाद से अभ्यर्थियों को अंक पत्र, स्थानांतरण पत्र व अस्थाई प्रमाण पत्र वितरित किया जाना शुरू हो जाएगा।
--------
रिवैल्युवेशन को 15 जून तक करें आवेदन
जिन स्टूडेंट्स को अपनी उत्तर पुस्तिका का रिवैल्युवेशन या फिर पुर्नमूल्यांकन कराना है, वो 15 जून से पहले एनआइओएस की वेबसाइट या फिर क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 25 जून को फाइनल रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।
-------------
फोटो :
वर्जन...
अभी काफी स्टूडेंट्स का रिजल्ट कुछ कारणों से रोका गया है। वह भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। फाइनल रिजल्ट 25 जून तक आने की संभावना है।
डा.आलोक कुमार गुप्ता
क्षेत्रीय निदेशक
एनआइओएस