बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , इंजीनियङ्क्षरग कॉलेजों में कम हुईं 22648 सीटें

इंजीनियङ्क्षरग कॉलेजों में कम हुईं 22648 सीटें

| No comment


- शिक्षकों की कमी के चलते 347 इंजीनियङ्क्षरग कॉलेजों में घटाई गईं सीटें
लखनऊ : सूबे में 347 इंजीनियङ्क्षरग व मैनेजमेंट कॉलेजों की इस बार 22648 सीटें कम हो जाएंगी। इन कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते सीटें घटाई गई हैं। इन्हें एक अगस्त तक शिक्षक भर्ती कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की संबद्धता समिति व शासन ने शिक्षकों की कमी को आधार बनाकर सीटें कम करने का निर्णय लिया है। सीटें कम होने के बाद अब वर्तमान में इंजीनियङ्क्षरग व मैनेजमेंट कॉलेजों में 173779 सीटे हैं। 18 संस्थानों पर ताला लगाया जाएगा।
एकेटीयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की सख्ती के कारण इस बार इंजीनियङ्क्षरग व मैनेजमेंट कॉलेजों में सीटें घटी हैं। शिक्षकों का ऑनलाइन ब्यौरा कॉलेजों से पैन नंबर सहित लिया गया था और जांच में तमाम कॉलेजों में 20 हजार से अधिक फर्जी शिक्षक मिले थे। एकेटीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार एके शुक्ला ने बताया कि जिन 347 संस्थानों कॉलेजों में 22648 सीटें कम की गई हैं उनके यहां पर शिक्षक पूरे नहीं हैं। ऐसे में शिक्षक-छात्र अनुपात को देखते हुए सीटें घटाने का निर्णय लिया गया है। अब यह एक अगस्त तक शिक्षकों की भर्ती कर हमें अपनी रिपोर्ट देंगे, उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। ब्रांच की प्रासंगिकता और इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए कई ब्रांच का एक-दूसरे में समायोजन कर दिया गया है।
एमटेक कोर्सेज में हार्डवेयर व प्रोग्रामिंग जैसी छोटी-छोटी ब्रांच दूसरे मिलती-जुलती बड़ी ब्रांच में शामिल हो गई हैं। अगले वर्ष बीटेक की ब्रांच का समायोजन होगा। ताकि विद्यार्थी एक-साथ कई विशेषज्ञता हासिल कर सकें। इस बार चार नए फार्मेसी व मैनेजमेंट कॉलेज खोले जा रहे हैं। इनमें देवर्षि मैनेजमेंट संस्थान सहारनपुर, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कानपुर तथा बिजनौर में कृष्णा कॉलेज ऑफ फार्मेसी व जनता कॉलेज ऑफ फार्मेसी प्रमुख हैं। वहीं गल्र्स कॉलेज से सहशिक्षा के कॉलेज में श्रीराममूर्ति इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज बरेली और आरकेजी कॉलेज गाजियाबाद को तब्दील किया गया है। दूसरी ओर 18 इंजीनियङ्क्षरग कॉलेजों को आगे बंद किया जाएगा। इसमें लखनऊ के दो इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज शामिल हैं। इसमें यशराज इंस्टीट्यूट और बीते दिनों नया खोला गया आजाद कॉलेज शामिल है। इन्हें आगे धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा। वहीं जेएसएस कॉलेज, नोएडा में बीटेक 60 सीटें बढ़ी हैं।
----