बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / इराक में आइएस पर बड़ा हमला, 250 आतंकी ढेर

इराक में आइएस पर बड़ा हमला, 250 आतंकी ढेर

| No comment


-अमेरिकी नेतृत्व में किए गए हमलों में आतंकी संगठन को व्यापक नुकसान
इराक में अमेरिका के नेतृत्व में इस्लामिक स्टेट (आइएस) के खिलाफ चल रहे अभियान में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन को बड़ी सफलता मिली है। फालुजा के आसपास किए गए हवाई हमलों में 250 आइएस आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। तकरीबन 40 वाहनों को भी तबाह किया गया है। फालुजा को इराकी सेना आतंकियों के कब्जे से मुक्त करा चुकी है।
अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अगर ये आंकड़े सही हैं तो आइएस के खिलाफ किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। अधिकारियों ने इसे प्रारंभिक आंकड़ा बताया है। इसमें बदलाव संभव है। हमले फलुजा के दक्षिणी हिस्से में किए गए। इसके चलते आमलोगों को विस्थापित भी होना पड़ा है। सुरक्षा विशेषज्ञ इसे आइएस के लिए सबसे बड़ा नुकसान बता रहे हैं। हालांकि, लगातार सिमटने के बावजूद आतंकी संगठन की हमला करने की क्षमता में कमी नहीं आई है। तुर्की के हवाई अड्डे पर किए गए हमले में भी आइएस का हाथ बताया गया है।
लंबी है लड़ाई
खुफिया एजेंसी सीआइए के प्रमुख जॉन ब्रेनन ने आइएस के खिलाफ जारी अभियान को लंबी लड़ाई बताया है। उन्होंने कहा, 'सीरिया और इराक में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन ने आइएस के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लेकिन, कट्टरपंथी विचारों के प्रचार-प्रसार और हमले के लिए उकसाने की उसकी क्षमता में कमी नहीं आई है। मेरी समझ में आइएस को पूरी तरह नष्ट करने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है।Ó
-------------------