बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / सीटेट को शुरू हुए आवेदन, 28 सितंबर को परीक्षा

सीटेट को शुरू हुए आवेदन, 28 सितंबर को परीक्षा

| No comment


18 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
 इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सेंट्रल टीचर्स एलिजबिलिटी टेस्ट (सीटेट) सितंबर का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार 18 सितंबर को यह टेस्ट देशभर के कई शहरों में आयोजित की जाएगी। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 18 जुलाई तक इसके लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई प्रत्येक वर्ष दो बार इस टेस्ट को कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति पात्रता के लिए आयोजित कराती है। अभी तक सीबीएसई ने नौ टेस्ट आयोजित कराए हैं, यह दसवां टेस्ट होगा। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स 17 अगस्त से एडमिट कार्ड भी आनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
---------
दो पालियों में होगी परीक्षा : 18 सितंबर को टेस्ट दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह 9.30 से 12 बजे तक पेपर-2 होगा, जबकि अपरान्ह दो बजे से 4.30 बजे तक पेपर-1 होगा।
-------
वेबसाइट पर अपलोड हुए सलेबस : आवेदन करने की चाह रखने वाले कैंडीडेट्स वेबसाइट से एग्जाम के सलेबस भी डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने सीटेट के आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी सभी जानकारी जारी कर दी है।