बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , Allahabad University : प्रवेश परीक्षा में नकल की जांच के लिए टीम गठित

Allahabad University : प्रवेश परीक्षा में नकल की जांच के लिए टीम गठित

| No comment

- हाई कोर्ट में याचिका के बाद हरकत में आया इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की परास्नातक, क्रेट व अन्य कोर्सों की प्रवेश परीक्षा में नकल, पेपर लीक होने का मामला हाई कोर्ट में पहुंचने के बाद विवि प्रशासन हरकत में आ गया है। कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू ने निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की है। अभी तक हुई जांच में वह छात्र चिन्हित हो चुका है, जिसने पेपर वाट्सएप पर वायरल किया। रोक के बावजूद कुछ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर कैसे पहुंचे, छात्रों के पीछे कौन है, अब उसकी पड़ताल की जा रही है।
इविवि की परास्नातक, क्रेट व अन्य कोर्सों की प्रवेश परीक्षा में इस बार काफी गड़बड़ी की शिकायत हुई। कुछ छात्रों ने शनिवार को प्रदर्शन कर परीक्षा दोबारा कराने की मांग की। कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। इस पर इविवि प्रशासन से पूरे मामले में सफाई मांगी गई है। वैसे इविवि प्रशासन अब भी परीक्षा निष्पक्ष कराने का दावा कर रहा है। जांच टीम तो सक्रिय है ही। पड़ताल में इविवि के कुछ शिक्षक व एक बड़े स्वयंसेवी संगठन के लोग फंसते नजर आ रहे हैं।

नपेंगे कक्ष निरीक्षक : इविवि के हर परीक्षा केंद्र की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई थी। अब उसका फुटेज मंगाकर देखा जा रहा है। मोबाइल लेकर कुछ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर कैसे पहुंचे, उन्होंने वीडियो कैसे बनाया, उसकी पड़ताल हो रही है। उस समय कक्ष निरीक्षक क्या कर रहे थे, यह देखा जा रहा है। कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू नकल व पेपर लीक होने के आरोप को सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि कतिपय लोग नहीं चाहते कि इविवि तरक्की करे। ऐसे लोग छात्रों को आगे कर अड़चन पैदा करते हैं, वह बख्शे नहीं जाएंगे। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
----