बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , इलाहाबाद में तय नहीं होगा भाजपा का सीएम प्रत्याशी

इलाहाबाद में तय नहीं होगा भाजपा का सीएम प्रत्याशी

| No comment



- दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी रविवार से
- बैठक में संगठन, सरकार की उपलब्धियों पर होगी चर्चा
- उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अलग से होगी बैठक

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री-पद के चेहरे को लेकर कुछ नेताओं के बीच होड़ दिख रही है या फिर पोस्टरों और समर्थकों के जरिये दबाव बनाने की कोशिश है। लेकिन यह तय है कि  इलाहाबाद में होने वाली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शीर्ष नेतृत्व के बीच ये मुद्दे संभवत: बहस का हिस्सा नहीं होंगे। रविवार से शुरू होने वाली दो दिवसीय बैठक में उत्तर प्रदेश चुनाव के साथ-साथ केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियां छाई रहेंगी।
उत्तर प्रदेश का चुनाव सपा और बसपा के साथ-साथ भाजपा के लिए भी अहम है। सपा और बसपा में मुख्यमंत्री के लिए चेहरे सामने हैं। लेकिन भाजपा में फिलहाल यह तय नहीं है कि वह मुख्यमंत्री-पद के लिए चेहरे के साथ उतरे या बिना चेहरे के। जाहिर है कि इलाहाबाद में कार्यकारिणी के वक्त कम से कम बैठक के बाहर यही गर्म चर्चा का बिंदु होगा कि भाजपा मुख्यमंत्री उम्मीदवार उतारेगी या नहीं। सूत्रों की मानें तो बैठक में इस पर कोई चर्चा नहीं होगी। कोई भी फैसला अगले दो-तीन महीने के बाद ही संभव है।
बैठक में संगठन और सरकार पर जरूर चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के लिए भावी कार्यक्रम भी तय होंगे। उत्तर प्रदेश के विषय पर अलग से छोटी बैठक भी संभावित है। पर यह तय है कि केंद्र सरकार के कामकाज को आगे रखकर ही चुनावी मैदान में उतरा जाएगा। इसी लिहाज से सफल योजनाओं का खास उल्लेख होगा। देश से लेकर विदेश तक मिली सफलता को जोर-शोर से उछाला जाएगा।
बैठक में पेश होने वाले राजनीतिक, कृषि और आर्थिक प्रस्तावों में इन सभी मुद्दों का उल्लेख होगा। बताते हैैं कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उद्घाटन भाषण में भी इन सभी मुद्दों का जिक्र होगा और 'कमलÓ को आगे रखकर चुनाव लडऩे और आपसी प्रतिद्वंद्विता खत्म करने की सलाह होगी। मथुरा जैसी घटना का जिक्र प्रमुखता से हो सकता है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में संभवत: कार्यकर्ताओं को विजयी जोश के साथ आगे बढऩे की सलाह होगी।