बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , इलाहाबाद सांसद बनाए जाएंगे मंत्री, इन चेहरों को भी मिलेगी जगह

इलाहाबाद सांसद बनाए जाएंगे मंत्री, इन चेहरों को भी मिलेगी जगह

| No comment
मोदी की कैबिनेट के विस्तार को लेकर एबीपी न्यूज को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है. पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 19 से 23 जून के बीच मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.
कैबिनेट के विस्तार को लेकर सरकार ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से उनकी उपलब्धता के बारे में पूछा है.
सूत्रों के मुताबिक कई मौजूदा मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है और कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है. असम के मुख्यमंत्री बन जाने वाले सर्बानंद सोनोवाल की जगह रामेश्वर तेली या रेमन डेका में से किसी एक का मंत्री बनना तय माना जा रहा है. रामेश्वर तेली बीजेपी सांसद हैं तो रमन डेका सांसद के साथ वर्तमान में वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं.
इलाहाबाद से सासंद श्यामा चरण गुप्ता, जबलपुर से सासंद राकेश सिंह, बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल, बीजेपी महासचिव ओम माथुर और विनय सहस्त्रबुद्धे को मंत्री बनाया जा सकता है. दूसरी ओर जिनकी गद्दी जा सकती है उसमें निहाल चंद, गिरीराज सिंह और नजमा हेप्तुल्लाह का नाम सबसे ऊपर है.