बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / आतंकवाद में मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति को दस साल की सजा

आतंकवाद में मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति को दस साल की सजा

| No comment

माले, एपी : मालदीव की अदालत ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को आतंकवाद में दोषी करार दिया है। उन्हें दस साल जेल की सजा सुनाई है। उन पर हथियार रखने का आरोप लगाया गया था।
गौरतलब है कि 2013 में राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के निर्वाचित होने के बाद अदीब चौथे हाईप्रोफाइल नेता हैं जिन्हें आतंकवाद के मामले में सजा सुनाई गई है। इन आरोपों में पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद नशीद, पूर्व रक्षा मंत्री मुहम्मद नजीम और एक राजनीतिक पार्टी के प्रमुख शेख इमरान अब्दुल्ला कड़ी सजा पा चुके हैं। नशीद उसी समय से ब्रिटेन में शरण लिए हुए हैं। इन मामलों में पारदर्शिता के अभाव को लेकर खूब आलोचना भी हुई है। पूर्व उपराष्ट्रपति अदीब पर गयूम की हत्या के प्रयास का भी आरोप है। उन्हें इस मामले का अभी सामना करना है। यह मामला राष्ट्रपति की नाव पर पिछले साल हुए धमाके से जुड़ा हुआ है।
---------------------