बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / वज्रपात से नौ लोगों की मौत, आठ झुलसे

वज्रपात से नौ लोगों की मौत, आठ झुलसे

| No comment


 प्रदेश के सोनभद्र और हमीरपुर जिले में रविवार को वज्रपात से नौ लोगों की मौत हो गई और आठ लोग झुलस गए। सोनभद्र जिले में गरज-चमक के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से सात की मौत हो गई और छह लोग झुलस गए। ओबरा क्षेत्र की कनहरा ग्राम पंचायत के बाड़ी टोला में सबसे अधिक चार मासूमों की जान गई। बारिश के दौरान छह बच्चे एक बगीचे में आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान वे वज्रपात की चपेट में आ गए। दो बच्चे घायल भी हो गए हैं। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी वज्रपात से दो महिलाओं समेत तीन लोगों का मौत हो गई जबकि चार लोग झुलस गए। वज्रपात से कई मवेशियों के मरने की भी सूचना है। वहीं हमीरपुर में दोपहर बाद मौसम ने अचानक अपना रुख बदला। हल्की बूंदाबांदी के साथ ही क्षेत्र के पंधरी गांव में वज्रपात से आशा बहू सहित दो लोगों की मौत हो गई। मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। घर में रखे बिजली के उपकरण फुंक गए।
----