बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , परीक्षा के बीच वाहट्सएप पर वायर हुआ सॉल्व पेपर

परीक्षा के बीच वाहट्सएप पर वायर हुआ सॉल्व पेपर

| No comment

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करा रही लोअर सबआर्डिनेट की परीक्षा
इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा कराई जा रही लोअर सबआर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन 2016 का सॉल्व पेपर परीक्षा के बीच ही वाह्टसएप और अन्य सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। इसकी जानकारी होते ही  प्रतियोगी छात्रों में हड़कंप मच गया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में जोरदार धांधली की गई है, इसलिए परीक्षा रद्द कर दी जाए। 
 सबआर्डिनेट की परीक्षा रविवार की सुबह दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक होनी थी। इसी का सॉल्व प्रश्न पत्र तमाम सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ है। दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह ढाई बजे से होनी है।