बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , राष्ट्रीय कार्यकारिणी लेकर मंत्रणा का दौर

राष्ट्रीय कार्यकारिणी लेकर मंत्रणा का दौर

| No comment

----
इलाहाबाद : आगामी 12-13 जून को संगम नगरी में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर रविवार को दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने काशी प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मशविरा किया। अलग-अलग बैठकें ली और  जरूरी दिशा-निर्देश दिया। पार्टी पदाधिकारी केपी इंटर कालेज मैदान व परेड ग्राउंड भी पहुंचे। यहां तैयारियों का जायजा लिया।
स्वतंत्रदेव ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक व प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को सफल बनाना हर कार्यकर्ता के लिए चुनौती है। बैठक में आने वाले मंत्रियों व नेताओं के रहने, खाने-पीने के साथ यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को निभानी होगी। 13 जून को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में भीड़ जुटाकर यह साबित करना होगा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। उन्होंने जनसभा में बूथस्तर के कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को प्रेरित किया। महानगर अध्यक्ष अवधेशचंद्र गुप्त ने अध्यक्षता की। इस दौरान काशी क्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी मुख्य रूप से मौजूद थे।
आज परेड में भूमि पूजन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 जून को परेड ग्राउंड में होने वाली जनसभा के लिए पंडाल इत्यादि का काम सोमवार से शुरू होगा। शाम चार बजे भूमि पूजन के साथ यह कार्य शुरू किया जाएगा।
----