बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / सामने आनी चाहिए मथुरा प्रकरण की हकीकत : राजनाथ

सामने आनी चाहिए मथुरा प्रकरण की हकीकत : राजनाथ

| No comment


अमरोहा : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा मथुरा में दो पुलिस अधिकारियों की हत्या जैसी वारदात बताती है कि यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इस वारदात के पीछे बहुत कुछ छिपा है, जिसे जनता के सामने लाना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री सीबीआइ जांच का प्रस्ताव भेजें, हम जांच कराएंगे। उन्होंने कहा, केंद्र ने गन्ना किसानों के लिए प्रदेश सरकार को छह हजार करोड़ रुपये दिया, लेकिन आज तक किसानों के खातों तक रकम नहीं पहुंची।
अमरोहा में किसान स्वाभिमान रैली को संबोधित करने आए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा किसानों का ध्यान रखा है। सरकार ने किसान फसल बीमा योजना लागू की, लेकिन प्रदेश सरकार ने आज तक कोई एजेंसी नहीं बनाई। कहा कि केंद्र ने क्लास-थ्री और क्लास-फोर में भर्ती के लिए इंटरव्यू बंद कर दिए हैं जबकि प्रदेश में कोई भर्ती होती है तो घोटाले पर घोटाला होता है। उन्होंने कहा कि दो साल में प्रधानमंत्री से लेकर केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर उसकी उपलब्धि गिनाईं। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नेशनल एग्रीकल्चर प्लान, हेल्थ कार्ड योजना, ग्राम पंचायतों को विकास के लिए अस्सी-अस्सी लाख रुपये देने जैसी अन्य योजनाओं का बखान किया। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने भी रैली को संबोधित किया।