-परिणाम घोषित : 94.34 प्रतिशत सफल
-ग्रुप ए में सोनभद्र के आयुष और ग्रुप बी में नितिन टॉपर
-ग्रुप ए में 12 टॉपर सहित 28 अभ्यर्थियों के परिणाम नकल की आशंका में रोके गए
लखनऊ : पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए आयोजित हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम 222.द्भद्गद्गष्ह्वश्च.शह्म्द्द पर अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में 94.34 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। पॉलीटेक्निक ग्रुप ए की परीक्षा में सर्वाधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। ग्रुप ए में आयुष कुमार ने 400 अंक में से 350 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं ग्रुप बी में कासगंज के रहने वाले नितिन वर्मा ने 321 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है। ग्रुप ए में टॉप टेन की सूची में 12 अभ्यर्थियों के परिणाम नकल की आशंका में रोके गए हैं। कुल 28 अभ्यर्थियों के परिणाम नकल की आशंका में रोके गए हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव एफआर खान ने बताया कि इस बार प्रवेश परीक्षा में कुल 470379 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए और इसमें से 443769 सफल घोषित किए गए, यानी कुल 94.34 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। ग्रुप सी में बलिया की सुम्बुल परवीन, ग्रुप डी में बाराबंकी की मांडवी वर्मा, ग्रुप ई में वाराणसी के आशीष कुमार, ग्रुप एफ में लखनऊ के सोहित मिश्रा, ग्रुप एच में फैजाबाद के कृष्ण कुमार नाग, ग्रुप आई में बांदा के सुधीर कुमार व ग्रुप जे में हरदोई के नवनीश कुमार गुप्ता टॉपर रहे।
प्रदेश के विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से एक मई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रदेश भर में प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधीन चलने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक, अनुदानित पॉलीटेक्निक एवं निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक तथा अन्य विभागों द्वारा संचालित संस्थानों में चल रहे 45 डिप्लोमा कोर्स, 13 पीजी डिप्लोमा व एक पोस्ट डिप्लोमा कोर्स सहित कुल 59 पाठ्यक्रमों के लिए हुई लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में लड़कियों की तुलना में लड़कों की संख्या दस गुने से अधिक रही।
---
20 जून से ऑनलाइन काउंसिलिंग
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव एफ आर खान ने बताया कि 20 जून से काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन फीस 250 रखी गई है। इस बार काउंसिलिंग में प्रमाण पत्रों की केंद्रों पर ही जांच कराई जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी च्वाइस ऑनलाइन भरेंगे। काउंसिलिंग प्रक्रिया चार राउंड में कराई जाएगी। पांचवें राउंड में बची सीटों के लिए स्पाट काउंसिलिंग होगी। उन्होंने बताया कि मेरिट व च्वाइस के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी सीट पाने के लिए अधिक से अधिक च्वाइस भरे।
---
मेधावियों की सूची
ग्रुप टॉपर प्राप्तांक जिला
ए आयुष कुमार 350 सोनभद्र
बी नितिन वर्मा 321 कासगंज
सी सुमबुल परवीन 293 बलिया
डी मांडवी वर्मा 284 बाराबंकी
ई आशीष कुमार 335 वाराणसी
एफ सुनील त्रिपाठी 205 कानपुर
जी सोहित मिश्रा 330 लखनऊ
एच कृ ष्ण कुमार 262 फै जाबाद
आइ सुधीर कुमार 355 बांदा
जे नवनीश कुमार 301 हरदोई
के-1 नवनीश पाडेय 329 देवरिया
के-2 राजा रजनीश 360 बांदा
के-3 अंकित कुमार 293 हरदोई
के-4 सुरेंद्र 260 कानपुर
के-5 विकास यादव 315 इलाहाबाद
के-6 आनंद त्रिपाठी 273 प्रतापगढ़
के-7 मोइनुद्दीन अंसारी 235 कानपुर