जानिए दीया मिर्जा को मिल गया काम
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को 'स्वच्छ साथीÓ कार्यक्रम का अंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन का अहम हिस्सा है।
'रहना है तेरे दिल मेंÓ की अभिनेत्री सरकार के 'स्वच्छ साथीÓ कार्यक्रम के संदेश को युवाओं तक पहुंचाएंगी। एक बयान में 34 वर्षीय दीया ने कहा, 'सरकार की ओर से उठाए गए सबसे महत्वपूर्ण कदमों में स्वच्छ भारत है। मेरा मानना है कि स्वच्छ साथी कार्यक्रम स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति सचेत युवा और देश की अनुभूति करने के हमारे ख्वाब का सबसे अहम हिस्सा बन जाएगा।Ó स्वच्छ साथी अभियान के तहत दो हजार से अधिक प्रशिक्षुओं की भर्ती की जाएगी। वे देशभर के करीब दस हजार स्कूलों और कॉलेजों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। ये प्रशिक्षु यह सुनिश्चित करेंगे कि स्कूलों के सभी विद्यार्थी स्वच्छ भारत की प्रतिज्ञा लें। स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक प्रवीण प्रकाश ने कहा, 'दीया यूथ आइकॉन और स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय हैं। हमारा मानना है कि युवाओं तक पहुंच में वह बेहतर साबित होंगी। हमारा मकसद इस मुहिम को युवाओं की अगुआई वाला आंदोलन बनाना है।Ó
---------------------