बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / जब डीएम ने कहा ऐ मंत्री

जब डीएम ने कहा ऐ मंत्री

| No comment

-फोन पर कहा डीपीआरओ, सीडीओ और डीएम को औकात बताऊंगा
सपा प्रत्याशी और राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन डॉ. कुलदीप उज्ज्वल  प्रशासन की लापरवाही से इतना गुस्साए कि आपा खो बैठे। डीपीआरओ को फोन कर डीएम को कई अपशब्द बोले। चेतावनी दी कि डीपीआरओ, सीडीओ व डीएम को नौकरी करना सिखा दूंगा। यही नहीं, सोमवार को वह कलक्ट्रेट में ग्राम प्रधानों व सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे। यहां भी उज्ज्वल व डीएम में नोकझोंक हुई। डीएम ने कुलदीप को 'ऐ मंत्रीÓ का संबोधन किया तो उज्ज्वल व उनके पिता भड़क गए। सोमवार शाम डीपीआरओ सर्वेश पांडेय ने डीएम को शिकायत पत्र के साथ रिकार्डिंग की सीडी सौंपी।
सोमवार सुबह 11 बजे डा. कुलदीप उज्ज्वल कई गांव के प्रधानों व अपने पिता के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। बातचीत नोकझोंक में बदल गई। इसी बीच डीएम ने गुस्से में आकर कह दिया 'ऐ मंत्री...मुझे पता है मुझे क्या करना है क्या नहींÓ। इससे उज्ज्वल और उनके पिता का पारा भी चढ़ गया। उन्होंने भी डीएम पर रेत खनन के लिए रिश्वत लेने के आरोप जड़े।
-----------------
छह माह से कोई काम नहीं हो रहा है, इसमें पंचायत सचिव, डीपीआरओ लापरवाही कर रहे हैं। मैंने कोई गाली नहीं दी और न ही कोई धमकी दी।Ó
-डा. कुलदीप उज्ज्वल, अध्यक्ष, राज्य मद्य निषेध परिषद।

रिकार्डिंग और डीपीआरओ की शिकायत मेरे पास तक नहीं पहुंची है। डा. उज्ज्वल ही क्या मैं तो हर किसी की बात सुनता हूं। कार्ययोजना में शासनादेश के हिसाब से बनवाई जा रही है।
-हृदय शंकर तिवारी, डीएम बागपत।