-महासभा के कई और सदस्यों को कैराना पहुंचने से पुलिस ने रोका
-महासभा की राष्ट्रीय सचिव ने की पलायन प्रकरण की सीबीआइ जांच की मांग
मेरठ : पलायन प्रकरण में रविवार को अखिल भारत ङ्क्षहदू महासभा (उप्र) के आधा दर्जन से ज्यादा सदस्य पुलिस की नाकेबंदी को धता बताते हुए कैराना पहुंचे। यहां पीडि़तों से बयान लेते वक्त पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर लिया। बाद में रिहा कर दिया गया। इससे पूर्व महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने कहा कि कैराना में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। पलायन मामले में सीबीआइ जांच की जानी चाहिए। दूसरी ओर, कैराना व शामली में ङ्क्षहदू परिवारों से मिलने जा रहे ङ्क्षहदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ङ्क्षसह और उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गाजियाबाद पुलिस ने यूपी गेट पर हिरासत में ले लिया। शाम को जमानत पर सभी को छोड़ दिया गया।
रविवार को अखिल भारत ङ्क्षहदू महासभा के पदाधिकारियों का कैराना पहुंचने का कार्यक्रम तय था। शासन स्तर से महासभा के सदस्यों के कैराना पहुंचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। रविवार को ङ्क्षहदू महासभा की कई टीमें कैराना के लिए अलग-अलग स्थानों से रवाना हुईं। महासभा के कुछ सदस्यों को कैराना पहुंचने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि अलीगढ़ से चलकर ङ्क्षहदू महासभा के आधा दर्जन सदस्य लगभग 11 बजे कैराना में पहुंच गए। ये लोग टीचर्स कालोनी में पलायन के बारे में लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी कोतवाली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इन्हें पुलिस लाइन लाया गया। टीम में शामिल ङ्क्षहदू महासभा राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल ङ्क्षसह आर्य, पउप्र अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश वर्मा, अशोक पांडेय राष्ट्रीय प्रवक्ता, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष जयवीर शर्मा व अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष सचिन शर्मा का शांतिभंग में चालान किया गया। बाद में सभी को जमानत देकर रिहा कर दिया गया है। हिरासत के दौरान डॉ. पूजा ने कहा कि महासभा के नेताओं ने दस दिन पहले अपने कार्यक्रम से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया था। कहा कि वे लोग तो केवल कैराना पलायन का सच जानने आ रहे थे। यूपी सरकार इस मामले को गलत बता रही है। सरकार ने संतों को भेज कर आखिर क्या संदेश देना चाहा। इस मामले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए।
-------------
कैराना पहुंचने से पहले ही पकड़ में आईं चार टीमें
ङ्क्षहदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुल शर्मा व प्रदेश संयोजक उप्र मुकेश पटेल की टीम दिल्ली से, अलीगढ़ से राष्ट्रीय सचिव पूजा पांडेय व वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक पांडेय व कुछ और सदस्य, हरियाणा से साध्वी पूर्वी, स्वामी सहयानंद महाराज व सुरेंद्र मित्तल कैराना आ रहे थे। इनके अलावा एक अन्य टीम और भी आ रही थी, जिन्हें यहां पहुंचने से पहले ही डीजीपी के आदेश पर हिरासत में ले लिया गया।
---------------
कैराना जाते शिवसैनिक मुरादाबाद में गिरफ्तार
मुरादाबाद : कैराना जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांठ रोड तक हरथला पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने शिवसैनिकों को रोका। इस दौरान धक्का-मुक्की, नोकझोंक के बाद शिवसैनिकों ने कांठ रोड पर जाम लगा दिया। शिवसैनिकों ने पचास लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस लाइन से सभी को हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया। शिवसैनिकों ने मांगों के संबंध में नगर मजिस्ट्रेट का ज्ञापन दिया।