यूपी के मथुरा में गुरुवार को सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया। फायरिंग के साथ आगजनी भी की। इसमें एक एसपी और एक एसओ की मौत हो गई। वहीं, 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 19 कब्जाधारियों की भी मौत हो गई। सीएम अखिलेश यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अब तक 374 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद है कब्जा...
- लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने 2 दिन पहले बाग पर कब्जा किए लोगों को नोटिस देते हुए इसे 24 घंटे के अंदर खाली करने की चेतावनी दी थी।
- इसके बाद भी अवैध कब्जा करने वालों ने बाग को खाली नहीं किया।
- गुरुवार को पुलिस जवाहर बाग पहुंची। बाग में करीब 3 हजार लोग मौजूद थे।
- पुलिस को देखते ही लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने आगजनी भी की।
- फायरिंग में एडिशनल एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, एसओ प्रदीप कुमार और एसओ संतोष कुमार यादव को गोली लग गई।
- हॉस्पिटल ले जाते समय संतोष कुमार यादव की मौत हो गई।
- वहीं, मुकुल द्विवेदी की आगरा के नयति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
ये है उपद्रवियों की अजीबोगरीब डिमांड
1#खुद को सुभाषचंद्र बोस का अनुयायी कहने वाले ये लोग पेट्रोल और डीजल की कीमत एक रुपए लीटर करने की मांग कर रहे हैं।
2#देश में सोने के सिक्कों का प्रचलन किया जाए।
3#आजाद हिंद फौज के कानून माने जाएं। इसी की सरकार देश में शासन करे।
4#जयगुरुदेव का मृत्यु प्रमाण पत्र दिया जाए।
5#आजाद हिंद बैंक करेंसी से लेन-देन शुरू की जाए।
6#खुद को सत्याग्रही कहने वाले इन उपद्रवियों की मांग है कि जवाहरबाग की 270 एकड़ जमीन 'सत्याग्रहियों' को सौंप दी जाए।
7# 'सत्याग्रहियों' के बीच में पुलिस कोई कार्रवाई न करे।
8#देश में अंग्रेजों के समय से चल रहे कानून खत्म किए जाएं।
9#पूरे देश में मांसाहार पर बैन लगाया जाए। मांसाहार करने वालों को सजा दी जाए।

10# उपद्रवियों का नारा था, 'आजाद हिंद बैंक करेंसी से लेन-देन करना होगा, नहीं तो भारत छोड़ना होगा'।
कौन हैं उपद्रवियों का लीडर
- उपद्रव में शामिल तीन हजार लोगों का नेता रामवृक्ष यादव नाम के शख्स को बताया जा रहा है।
- रामवृक्ष यादव बाबा जयगुरुदेव का शिष्य रह चुका है। जयगुरुदेव की विरासत के लिए समर्थन नहीं मिलने पर उसने अलग गुट बना लिया था।
- इसके बाद जवाहरबाग में 270 एकड़ जमीन पर कब्जा कर समानांतर सरकार चलाने लगा था।
- रामवृक्ष यादव के खिलाफ पहले से हत्या की कोशिश, जमीन कब्जा करने सहित आठ मुकदमे चल रहे हैं।
- फायरिंग के दौरान रामवृक्ष घायल हो गया। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कैसे किया 270 एकड़ जमीन पर कब्जा
- इनकी 9 सूत्रिय मांग है, जिसके लिए ये 2 साल पहले दिल्ली जाकर सत्याग्रह करने वाले थे।
- दिल्ली में जगह नहीं मिलने की वजह से इन्होंने मथुरा के जवाहर बाग में ही अपना डेरा जमा लिया।
- हालांकि, मथुरा प्रशासन ने इन्हें एक दिन के लिए यहां सत्याग्रह करने की परमिशन दी थी।
- लेकिन सत्याग्रहियों ने एक दिन बितने के बाद भी यह जगह खाली करने से मना कर दिया।
- इसके बाद प्रशासन ने इन्हें कई बाद समझाने और जगह खाली करवाने की कोशिश की, लेकिन ये नहीं मानें।
- इस दौरान इन्होंने कई बार समझाने गए अधिकारियों के साथ मारपीट भी की।
मिनट टू मिनट समझें- कैसे भड़की हिंसा
- 4:30 PM: एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस ऑफिसर्स की मीटिंग हुई।
- 4:40 PM: पुलिस ने जवाहरबाग के पीछे की बाउंड्री तोड़कर कथित 'सत्याग्रहियों' के लिए रास्ता बनाया।
- 5:00 PM: जवाहरबाग की घेराबंदी शुरू हुई।
- 5:11 PM: मथुरा और आगरा के बीच का मार्ग बंद कर दिया गया।
- 5:15 PM: डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डॉ. राकेश कुमार फोर्स के साथ जवाहरबाग के मेन गेट से अंदर घुसे।
- 5:25 PM: पेड़ों पर बैठे हथियारबंद कथित सत्याग्रहियों ने पुलिस फोर्स पर जवाहरबाग गेट के अंदर दाखिल होते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी।
पुलिस ने क्या कहा?
- एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि एक पुलिस स्टेशन इंचार्ज (SO) संतोष यादव और एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की इस घटना में मौत हो गई है।
- इसके अलावा 12 पुलिसवाले जख्मी हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
- 19 शव मिले हैं। वहीं, करीब 200 लोग घायल हुए हैं।
- घटना की जानकारी मिलते ही सभी अफसरों को मौके पर रवाना कर दिया गया है।
- "घटना की जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए दोषियों की पहचान की जाएगी।"
- वहीं, सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि जांच में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- साथ ही उन्होंने मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी एलान किया है।