बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / जेईई मेंस में इलाहाबादियों का रहा दबदबा, सीपी शर्मा के छात्रों का जलवा कायम

जेईई मेंस में इलाहाबादियों का रहा दबदबा, सीपी शर्मा के छात्रों का जलवा कायम

| No comment

-- अखिल कुमार ने हासिल की 26वीं तो शिवम को मिला 37वां रैंक
-- शहर के कई होनहारों को मिली बेहतरीन रैंकिंग
 इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जेईई मेंस की रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी है। इसमें शहर के कई होनहारों ने बेहतरीन रैंक हासिल की है। तमाम कोचिंग संस्थानों ने स्टूडेंट्स के चयन को लेकर अलग-अलग दावें किए हैं। सीपी शर्मा क्लासेज के स्टूडेंट अखिल कुमार को आल इंडिया रैकिंग में 26वीं रैंक मिली है। बताया जाता है कि अखिल ने ही शहर में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर ओबीसी कैटेगरी में शिवम कुमार जायसवाल ने 37वीं रैंक हासिल की है। शिवम केमिका प्वाइंट के स्टूडेंट हैं। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। जेईई मेंस का आफलाइन एग्जाम तीन अप्रैल व आनलाइन एग्जाम नौ व दस अप्रैल को देशभर के कई शहरों में आयोजित कराया गया था।
--------
ऐसे मिलेगा कॉलेज : जेईई मेंस की रैंकिंग आने के बाद स्टूडेंट्स को अच्छे कॉलेज मिलने की टेंशन हो रही होगी। अगर ऐसा है तो निश्ंिचत हो जाइए। एक्सपर्ट की मानें तो इस बार 15000 रैंकिंग हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को टॉप टेन एनआइटी में एडमिशन मिल जाएगा। इसके बाद 30000 तक रैंक पाने वाले स्टूडेंट्स को अन्य एनआइटी और ट्रिपलआइटी में एडमिशन पाने का मौका मिलेगा।
--------
बेहतर गया रिजल्ट : एक्सपर्ट डा.सीपी शर्मा बताते हैं कि पिछले बार की अपेक्षा इस बार की रैंकिंग लिस्ट अच्छी गई है। इस बार अधिक स्टूडेंट्स का सलेक्शन हुआ है और अधिक स्टूडेंट्स ने रैंकिंग हासिल की है।
---------
विज्ञापन...
केमिका का शत-प्रतिशत रिजल्ट
जेईई मेंस में केमिका प्वाइंट के सभी स्टूडेंट्स ने सफलता अर्जित की है। डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह बताते हैं कि कुल 870 स्टूडेंट्स का सलेक्शन मेरिट लिस्ट में हुआ है। जिसमें शिवम कुमार ने 37वीं, विकास कुमार ने 397, मानिक गुप्ता ने 1350, आशीष कुमार ने 1500, कृष्णा नंद त्रिपाठी ने 1615 रैंक पाई है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को अच्छे रैंक मिले हैं। स्टूडेंट्स ने इसका श्रेय केमिस्ट्री एक्सपर्ट सुजीत कुमार सिंह, केएन सिंह, संजीव श्रीवास्तव, संजय मिश्र, जेपी मौर्य, सोनू भारद्वाज, यूके रावत, अनुपम अग्रवाल, समीम सिद्दीकी व सुशील कुमार सिंह को दी।
---
सीपी शर्मा क्लासेज ने लहराया परचम
जेईई मेंस में सीपी शर्मा क्लासेज के स्टूडेंट्स ने बेहतरीन रैंक हासिल कर देशभर में नाम रौशन किया। यहां के अखिल कुमार को 26वीं, नरेश कुमार ने 696, वीरेंद्र कुमार 1145, गौरव शर्मा 1404, श्रृष्टि साहू 2548, अनुज राव 2786, अंशिका गौतम 3712 रैंक हासिल की है। इसके अलावा एक हजार अन्य स्टूडेंट्स ने आल इंडिया रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है। डायरेक्टर डा.सीपी शर्मा ने बताया की आइआइटी, नीट व फाउंडेशन कोर्सेज के लिए 28 जून की सुबह साढ़े सात बजे से शाम छह बजे तक नए क्लासेज शुरू होंगे। स्टूडेंट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।