बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , भारत सबसे तेजी से विकास कर रहा है : मोदी

भारत सबसे तेजी से विकास कर रहा है : मोदी

| No comment

हवाला और आतंकवाद के खिलाफ भारत-कतर ने मिलाया हाथ
-मोदी की दोहा यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सात समझौते
-कतर के अमीर शेख तमीम से मिले मोदी, समझौतों को अहम बताया
दोहा, प्रेट्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय कतर दौरे के दूसरे दिन रविवार को दोहा में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का विकास मोदी नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ लोगों की बदौलत हो रहा है। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि इसे मेरी किस्मत कहिए, भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकास रहा है। भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर हुई है। भारत को लेकर पूरी दुनिया में जबर्दस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रूपी दीमक से देश को मुक्ति दिलानी है।
इससे पहले द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के बीच आधिकारिक वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों ने हवाला कारोबार और वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने का फैसला किया। हवाला कारोबार और आतंकियों को धन मुहैया कराए जाने के खिलाफ दोनों देश एक-दूसरे को सूचनाएं देंगे। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
मोदी ने ट्वीट कर बताया कि कतर के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनसे दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी। पत्रकारों से बात करते हुए आर्थिक संबंध मामलों के सचिव अमर सिन्हा ने बताया, 'दोनों देशों ने इस बात को महसूस किया कि अब आर्थिक संबंधों से आगे जाकर रणनीतिक निवेश करने की जरूरत है।Ó
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का कतर के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने मोदी से कहा कि कतर उनका दूसरा घर है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि भारत उनके लिए सबसे नजदीक और सबसे करीब है।
------------------

इन सात समझौतों पर हस्ताक्षर
--कतर निवेश प्राधिकरण और भारतीय विदेश मंत्रालय के बीच राष्ट्रीय निवेश तथा ढांचागत फंड में विनिवेश के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर
--भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और कतर की वित्तीय सूचना इकाई के बीच एमओयू पर दस्तखत
--आयात शुल्क से संबंधित मामलों में एक-दूसरे की मदद करने का समझौता
--दोनों देशों के बीच पर्यटन पर सहयोग के लिए सहमति पत्र
--कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय व कतर के राष्ट्रीय योग्यता प्राधिकरण के बीच सहमति पत्र
--स्वास्थ्य सेवा को लेकर आपसी सहयोग को लेकर सहमति पर पर हस्ताक्षर
--दोनों देशों के बीच युवा और खेल से संबंधित मामलों में कार्यक्रम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर