बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , एमएनएनआइटी की शोध छात्रा बनीं मिस इंडिया

एमएनएनआइटी की शोध छात्रा बनीं मिस इंडिया

| No comment


इलाहाबाद : मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बायोटेक से रिसर्च कर रही कंचन विश्वकर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने डेलीवुड मिस इंडिया-2016 के फाइनल राउंड में बाजी मारते हुए मिस इंडिया 2016 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस्टर इंडिया लुधियाना के परमवीर चीमा बने। यह कॉम्पिटिशन बीते चार जून को दिल्ली में हुआ था। इसके पहले डेलीवुड आर्गेनाइजेशन की ओर से देशभर के 38 शहरों में इसके लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। फाइनल राउंड में विभिन्न शहरों से 30 युवक व युवतियों का चयन किया गया था। मिस इंडिया बनने के बाद पहली बार शहर आई कंचन पत्रकारों से मुखातिब हुईं।
----------
बड़े सितारों ने किया सलेक्शन : मिस्टर एंड मिस इंडिया का सलेक्शन करने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे मौजूद थे। इनमें एक्ट्रेस जरीन खान, एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट, एक्ट्रेस मिंक ब्रार, डायरेक्टर मधुर भंडारकर, विशाल पांड्या, पहलाज निहालानी, बिग बॉस से पहचान बनाने वाली प्रिया मलिक, एक्टर यश अहलावत, डिजाइनर प्रिंती सिंघल आदि शामिल थे। कंचन बताती हैं कि इससे पहले उनका चयन मिस इंडिया आर्गनाइजेशन द्वारा एमएनएनआईटी में आयोजित प्रिंसेस सीजन टू के आडिशन में भी हुआ था।  
----------
बिग बी के साथ काम करने का ऑफर : मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली कंचन के कदम अब जल्द ही बालीवुड की ओर भी बढ़ सकते हैं। उन्हें फिल्म की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और जरीन खान के साथ काम करने का ऑफर आया है। इसके अलावा डेलीवुड आर्गेनाइजेशन की ओर से भी उनका साल भर का कांट्रैक्ट हुआ है। वे चाहें तो मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में अपना ऊंचा मुकाम बना सकती हैं। इसके अलाव उन्हें कुछ एलबम में भी काम करने का मौका दिया गया है।
--------
बचपन से थी चाहत : कंचन चंडीगढ़ के सेक्टर 45 की रहने वाली हैं। वह यहां संस्थान के हॉस्टल में रहती हैं। कंचन ने अपनी सफलता की कहानी बयां की। कहा वह बचपन से ही टीवी पर फैशन शो देखती थीं और मॉडल बनने की हसरत रखती थी, लेकिन जानकारी न होने से उनके पैर इस ओर नहीं बढ़ सके। कॉलेज में आई तो यहां फैशन शो में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला। 25 साल की कंचन के पिता डा.एनसी विश्वकर्मा इंजीनियर हैं व मम्मी शकुंतला हाउस वाइफ हैं। कंचन दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर पर हैं।