बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / एसबीआई देगी रिसर्च के लिए स्कॉलरशिप

एसबीआई देगी रिसर्च के लिए स्कॉलरशिप

| No comment


अवसर
-- दस जून कर कर सकते हैं आवेदन
इलाहाबाद : अगर आप खुशहाल भारत के लिए ग्रामीण विकास संबंधी कार्यो में शामिल होना चाहते हैं, तो एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप प्रेग्राम का फायदा उठा सकते हैं। यह फेलोशिप कई एनजीओ के सहयोग से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चलाता है। यह फेलोशिप प्रोग्राम तेरह महीने तक चलेगा जिसमें अगस्त और अक्टूबर में दो बैच आयोजित किए जाएंगे। आवेदन के लिए अंतिम तिथि दस जून निर्धारित की गई है। वेबसाइट \क्र4शह्वह्लद्धद्घशह्म्द्बठ्ठस्रद्बड्ड.शह्म्द्द पर लॉग ऑन कर सकते हैं।
----------
इन राज्यों का कर सकते हैं चुनाव : फैलोशिप प्रोजेक्ट के लिए स्टूडेंट आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, यूपी और उत्तराखंड में से किसी एक का चयन अपनी सहूलियत के अनुसार कर सकते हैं।
------
ये कर सकते हैं अप्लाई :
- आवेदक भारतीय मूल का हो।
- उम्र 21-32 साल के बीच हो।
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हो।
--------
सौ उम्मीदवारों का होगा चयन : फेलोशिप के लिए देश भर से सौ उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अप्लाई करते वक्त ही उम्मीदवार को एक निबंध लिखना होगा, जिसके आधार पर उन्हें 13 जून तक शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंत में शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार का एक जुलाई को इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवार को प्रत्येक माह 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।
----