बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / चीन के खिलाफ भड़के युवाओं ने छेड़ी मुहिम

चीन के खिलाफ भड़के युवाओं ने छेड़ी मुहिम

| No comment


-- घर-घर जाकर लोगों को किया जागरुक
-- चाइनीज सामान की ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग
 इलाहाबाद : न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) में भारत को सदस्य बनाए जाने के विरोध में खड़े चीन के खिलाफ इविवि के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। छात्र-छात्राओं की कई टीमें शहरभर में लोगों को चाइनीज सामानों के खिलाफ जागरुक कर रही हैं। नेतृत्व कर रही ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की छात्रा विशाखा गुप्ता कहती हैं कि भारत में सर्वाधिक चाइनीज सामानों की बिक्री होती है। अगर देश का प्रत्येक नागरिक चाइनीज सामान की खरीददारी न करने का फैसला ले लेगा तो चीन को उनकी औकात समझ में आ जाएगी।
---

कई जगहों पर चला अभियान : छात्रों ने शनिवार को बैंक रोड, मम्फोर्डगंज, ऐलनगंज में चाइनीज सामनों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें विशाखा गुप्ता, अनुपम कुमार, अरूण यादव, शोभा कुमारी, श्याम प्रकाश, अनुराग यादव, देवेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
-------

भाजपाईयों ने जताया आक्रोश : चीन के खिलाफ भाजपाईयों ने भी कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी के महानगर संयोजक राजेश केसरवानी ने चीन को भारत के विकास से भयभीत बताया। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नन्हू पंडित ने मेडिकल चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। संदीप शुक्ला, सावन जोगी, सूर्यकांत त्रिपाठी, सौरभ कुशवाहा, शशांक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
चाइनीज उत्पाद को जलाया :  चीन के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने जनहित संघर्ष समिति के बैनर तले चाइनीज सामान जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। इसमें प्रमिल केसरवानी, राजेश केसरवानी, श्रीकांत, सतीश चंद्र, प्रवीण गुप्ता, रवि शुक्ला आदि मौजूद रहे।