बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / अरे सलमान खान को किसने डांट दिया

अरे सलमान खान को किसने डांट दिया

| No comment


-जज ने कहा, बार बार नहीं दिया जा सकता समय
आम्र्स एक्ट केस में सोमवार को डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट में अभिनेता सलमान खान के वकील ने उन्हें बेगुनाह साबित करने के लिए लगातार दूसरी बार कोर्ट से समय मांगा। इस पर जज नाराज हो गए। जज ने कहा-'बार-बार समय नहीं दिया जा सकता।Ó
कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच जुलाई को आखिरी मौका दिया है। सलमान के वकील को बचाव के लिए सुबूतों की लिस्ट पेश करनी थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए और समय देने की मांग की। कोर्ट ने 10 मार्च को उन्हें आरोप सुनाए थे। सलमान ने आरोप नकारते हुए कहा था-'इस मामले में उन्हें झूठा फंसाया गया है। वे अपने बचाव में कुछ सुबूत और पेश करना चाहते हैं।Ó इस पर कोर्ट ने उन्हें छह जून को एक और मौका दिया था।

यह है मामला

1998 में जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ हंै की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार के आरोप लगे। उनके खिलाफ तीन अलग-अलग जगहों पर हिरण का शिकार करने के मामले दर्ज किए गए। इसमें दो में उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है। कमरे की तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार भी मिले थे। इन हथियारों के लाइसेंस डेट एक्सपायर हो गए थे। इसी वजह से उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया गया।
--------