-ग्राम प्रधान ने लिखकर दिया, नहीं चाहिए शव
गाजीपुर : मथुरा कांड में मारे गए मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव का शव लेने से उसके पïट्टीदारों ने इनकार कर दिया है। मथुरा से संदेश मिलने के बाद शनिवार रात मरदह थाने की पुलिस रायपुर बाघपुर मठिया गांव पहुंची थी। पुलिस ने औपचारिक ढंग से परिवारीजन को रामवृक्ष यादव की मौत के बारे में सूचना दी। पुलिस ने कहा कि यदि कोई उसका सगा संबंधी, पïट्टीदार या गांव के लोग शव का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं तो उनको प्रशासन शव सौंपने को तैयार है।
पïट्टीदारों के साथ गांव वालों ने भी रामवृक्ष का शव लेने से साफ इनकार कर दिया। ग्राम प्रधान शिवनारायण यादव ने तो पुलिस को यह लिखकर भी दे दिया कि गांव का कोई भी व्यक्ति उसका शव नहीं लेना चाहता। पुलिस ने बताया कि रामवृक्ष यादव के दो भाइयों का परिवार गांव में रहता है। रामवृक्ष के भतीजे भृगुनाथ यादव और अन्य से मिलकर उन्हें प्रशासन के फैसले की जानकारी दी गई थी।
गौरतलब है कि दो वर्ष से गांव नहीं आए रामवृक्ष का बड़ा बेटा, बहू, पत्नी और छोटी बेटी उसके साथ मथुरा में ही रह रहे थे। उनके साथ क्या हुआ इसे लेकर गांव वाले ङ्क्षचतित जरूर हैं। पुलिस रामवृक्ष के छोटे पुत्र को नहीं ढूंढ़ पाई है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में रहता है और प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
----