बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / , जानिए कहां केPresident बन गए मोदी के चालक

जानिए कहां केPresident बन गए मोदी के चालक

| No comment


अवसर खास था तथा मकसद भी विशेष। ऐसे में अतिथि सत्कार का अंदाज भी कुछ अलग ही दिखा मैक्सिको में। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के 13 वें सबसे बड़े देश मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो डिनर के लिए स्वयं कार चला कर रेस्टोरेंट तक लेकर गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि बीन टेकोस (खास शाकाहारी रेसिपी) के साथ मोदी और नीटो ने दोनों देशों के बीच जुड़ाव को और घनिष्ठ बनाने की प्रतिबद्धता दिखाई। ट्वीट के साथ फोटो भी जारी किया गया जिसमें 49 वर्षीय नीटो कार चला रहे हैं और नरेंद्र मोदी साथ बैठे हैं।
इससे पूर्व मैक्सिको के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री मोदी का दौरा हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। मेरा मानना है कि मोदी का यहां होना लाभकारी है और सुखद भी।
डिनर के बाद दोनों मीडिया से रूबरू हुए और संयुक्त फोटो जारी किया। पीएमओ के आधिकारिक ट्विटर पर वीडियो के साथ यह संदेश जारी किया गया, 'मैक्सिको सिटी में प्रधानमंत्री  मोदी का यादगार स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में उत्साही भारतीय उमड़ेÓ। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, गर्मजोशी से स्वागत करने पर मैं भारतीय समुदाय का धन्यवाद करता हूं।