ताइवान की एक वॉरशिप ने शुक्रवार को गलती से 'एयरक्राफ्ट कैरियर किलर' मिसाइल चीन की तरफ दाग दी। वहां की नेवी ने बताया कि 300 किलोमीटर रेंज वाली सिअंग फेंग-3 मिसाइल 75 किमी दूर पेंघू में गिरी। यह ताइवान का आइलैंड एरिया है। मिसाइल सुबह 8 बजकर 10 मिनट (लोकल टाइम) पर सदर्न सिटी सोयिंग से दागी गई। इसकी डायरेक्शन चीन की ओर थी। जहां से मिसाइल दागी गई, वहां से चीन की दूरी भी 300 किमी ही है।चूक पता चलते ही मिसाइल ढूंढने भेजे हेलिकॉप्टर्स...
- नेवी के मुताबिक, यह साफ नहीं है कि मिसाइल कैसे लॉन्च हुई। हालांकि, यह ह्यूमन एरर की वजह से ही हुआ।
- नेवी के वाइस एडमिरल मेई शिआ-शू ने मीडिया को बताया, "शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि यह नॉर्मल प्रोसीजर नहीं था।"
- गलती पकड़ में आते ही हेलिकॉप्टर्स और नेवी शिप्स को मिसाइल की तलाश के लिए भेजा गया।
- आइलैंड्स की सिक्युरिटी बॉडी नेशनल सिक्युरिटी कान्फ्रेंस को तुरंत इस चूक की जानकारी दी गई।

चीन की तरफ से नहीं आया कोई रिएक्शन
- चाइना पॉलिसी देखने वाली ताइवान की मेनलैंड अफेयर्स काउंसिल ने बताया कि इस घटना पर बीजिंग से कोई भी रिएक्शन नहीं आया।
- बता दें कि जनवरी में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) के त्साई इंग वेन को प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद ताइवान-चीन के रिलेशन पहले से ज्यादा खराब हुए हैं।
- 1949 की सिविल वॉर में अलग होने के बावजूद चीन आज भी ताइवान को अपनी टेरिटरी का हिस्सा बताता है।