Error 404 - Not Found
Sorry, but you are looking for something that isn't here.
You are here:
Home
/
बड़ा धमाका पाइये फ्री में खुदकी वेबसाइट ,15 अक्टूबर से कराएं रजिस्ट्रेशन
बड़ा धमाका पाइये फ्री में खुदकी वेबसाइट ,15 अक्टूबर से कराएं रजिस्ट्रेशन

अगर आप किसी स्कूल-कॉलेज, सामाजिक संस्थान, कोचिंग संस्थान या फिर अपने नए उद्योग के लिए वेबसाइट बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आपकी वेबसाइट बिल्कुल मुफ्त में तैयार हो सकती है। चौंक गए ना लेकिन यह बिल्कुल हकीकत है। इसके लिए आने वाले 15 से 20 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगा। पहले चरण के सफल हाेने के बाद दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन मंगाए जाएंगे। इसमें व्यक्तिगत वेबसाइट भी तैयार हाेगी। दरसअल फ्री में वेबसाइट बनाने के पीछे भी पीएम नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया मुहिम है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए टूल्स वैली, स्टैंड अप यूथ्स और डिजिटल स्प्रेसल जैसी वेबसाइटों के फाउंडर पंकज मौर्या ने यह एलान किया है। मूल रूप से बलिया के रहने वाले पंकज हाल ही में उस वक्त चर्चा में आए थे जब उनकी वेबसाइट टूल्स वैली के यूजर की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई थी। यह ऐसी वेबसाइट है जिसके जरिए कोई भी घर बैठे वेब, साफ्टवेयर और एप डिजाइनिंग सीख सकता है। खास बात यह है कि इस वेबसाइट का सबसे ज्यादा यूज अमेरिका, ब्राजील और आयरलैंड के लोग करते हैं।
पंकज किसान परिवार से ताल्लुकात रखते हैं और फिलहाल वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र भी हैं। पंकज के कामकाज को देखते हुए पिछले दिनों गूगल के सीईओ ने उन्हें बधाई संदेश भी ई-मेल किया था और उनकी वेबसाइट पर गूगल के विज्ञापन जारी हुई थी। इन विज्ञापनों से पंकज अच्छी कमाई कर ले जाते हैं और इस वक्त उनके साथ करीब दस लोगों की टीम काम कर रही हैं। वह बताते हैं कि देश में हर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, एनजीओ की अपनी वेबसाइट होनी चाहिए। तभी डिजिटल इंडिया का मुहिम कामयाब हो पाएगा। इसके लिए उन्होंने यह ऑफर जारी किया है। फ्री वेबसाइट के लिए आपको www.digitaldsprasal.co.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहले चरण में पांच दिनों तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। बतौर पंकज कंपनी न तो रजिस्ट्रेशन के लिए कोई चार्ज लेगी और न ही वेबसाइट तैयार करने के लिए। रजिस्ट्रेशन में मांगी गई जानकारी भरने के बाद आपके ई-मेल पर कंफर्मेशन लेटर जाएगा। रजिस्ट्रेशन की तिथि से वेबसाइट तैयार होने की तिथि में एक माह का अंतर होगा। मतलब आपको आपके मनपसंद डिजाइन की वेबसाइट दो माह में ही दे दी जाएगी। हालांकि वेबसाइट के लिए आपको डोमेन खुद खरीदना पड़ेगा। जिसकी किमत बाजार में 99 रूपये से शुरू है।