आपने फिल्मों में तो कई दबंग पुलिस ऑफिसर देखे होंगे लेकिन असल जिंदगी में शायद ही कभी आपका वास्ता ऐसे दबंग पुलिस ऑफिसर से पड़ा हो। लेकिन आज हम आप को बिहार के पटना जिले के एसएसपी मनु महाराज से मिलवाने जा रहे हैं जिनके नाम से ही क्रिमिनल्स दूर भागते हैं।
manu-maharaj7
manu-maharaj6
यह कहा जाता है कि वह जब भी अपनी टीम को लीड करते हैं तो उनके पास एके 47 रहती है। वह हमेशा भेष बदलकर ही सुरक्षा का जायजा लेते हैं और कई बार तो पुलिस वालों को चेक करने के लिए भी वह छापामारी करते हैं। मनु 2006 बैच के आईपीएस ऑफिसर है और वह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला से की थी। इसके बाद आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई पूरी की अपनी इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और आईएस रैंक मिलने के बावजूद उन्होंने IPS को चुना इसके बाद उन्हें बिहार कैडर मिला।
manu-maharaj5
manu-maharaj2
वह हमेशा खुद अपना ऑपरेशन लीड करते हैं अभी हाल ही में 2016 अगस्त के महीने में हुए एक ऑपरेशन में उन्होंने खुद ही कमान संभाली थी और इस ऑपरेशन के दौरान दरभंगा जिले के एक क्रिमिनल को उन्होंने पकड़ा था। इसे पकड़ने के लिए उन्होंने घोड़े पर सवार होकर उसका पीछा किया था यह बताया जाता है कि जब वह गया में पोस्टेड है तो नक्सलियों से लड़ने के लिए वह खुद नक्सल इलाके में पहुंच जाया करते थे और उन्होंने वहां पर कई बड़े ऑपरेशंस को अंजाम दिया।
manu-maharaj4
manu-maharaj3
manu-maharaj1
हम सलाम करते हैं देश के इस युवा को जो अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा रखता है हम आशा करते हैं कि आप लोग भी इस पोस्ट से प्रेरणा लेकर अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।