नई दिल्ली (2 अक्टूबर): बारामूला में आतंकियो के दो दस्तों ने राष्ट्रीय रायफल के शिविर पर दो तरफ से हमला कर दिया। सेना और आतंकियो के बीच में भारी गोलाबारी हो रही है। एलओसी पार सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों का सेना पर पहला बड़ा हमला है। ऐसा भी बताया जा रहा है आतंकियों को घेर लिया गया है। संभवतः आत्मघाती हमलावरों की संख्या चार या इससे ज्यादा है।
भारी गोला-बारूद और अत्याधुनिक हथियारों से लैस चार से छह आतंकी बारामूला में राष्ट्रीय रायफल के कैंप में घुस गये हैं। ये आतंकी लगातार फायरिंग कर रहे हैं। पता चला है कि ये आतंकी कैंप के पिछले हिस्से से अंदर घुसने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले रविवार को ही 8 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई. इस दौरान 10-12 राउंड फायरिंग की गई. भारतीय सेना की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई.