बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / पाकिस्तान ने गोलीबारी कर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान ने गोलीबारी कर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

| No comment
जम्मू: पाकिस्तानी सैन्य बलों ने हमलों को तेज करते हुए राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के तीन इलाकों में नियंत्रण रेखा के पास सैन्य चौकियों एवं असैन्य इलाकों में गोलीबारी करके और मोर्टार दागकर आज एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा, ‘पाकिस्तान सैन्य बलों ने राजौरी जिले के नौशेरा के तीन इलाकों में आज सुबह पांच बजकर 15 मिनट से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य बलों ने मोर्टार बम दागे, स्वचालित हथियार एवं छोटे हथियारों से हमला किया। भारतीय बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया।
नियंत्रण रेखा पर पिछले 24 घंटों में पांच बार संघषर्विराम का उल्लंघन हुआ है। पाकिस्तानी सैनिकों ने कल चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में सौजियां, शाहपुर-करनी, मंडी और केजी सेक्टरों में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इस दौरान पांच आम नागरिक घायल हो गए।