बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / आतंकवादियों ने बनाया था उरी जैसा हमला करने की योजना

आतंकवादियों ने बनाया था उरी जैसा हमला करने की योजना

| No comment
श्रीनगर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में कल बीएसएफ एवं सेना के संयुक्त शिविर पर हमला करने वाले आतंकवादियों की उरी की तरह का हमला करने की योजना थी और उन्होंने उनकी योजना विफल करने के लिए जवानों को बधाई दी।
बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अरूण कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘निश्चित ही उनकी ऐसी योजना थी। कैंप में बंकर के सामने एक घेरा है। वहां तार काटने वाले, जीपीएस और कंपास जैसे उपकरण बरामद हुए हैं, इस तरह वे बाड़ काटना चाहते थे और निश्चित ही उनकी उरी जैसा हमला करने की योजना थी।’ दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या आतंकवादी 18 सितंबर के उरी हमले जैसा हमला करना चाहते थे।