बड़ी खबरें

[10][बड़ी खबरें][slider-top][बड़ी खबरें]
You are here: Home / PM मोदी और सेना की तारीफ करने वाले केजरीवाल पाकिस्तान के प्रवक्ता बन गए

PM मोदी और सेना की तारीफ करने वाले केजरीवाल पाकिस्तान के प्रवक्ता बन गए

| No comment
Image result for kejriwal speaking in favour of pak
नई दिल्ली : आपने अक्सर देखा होगा कि शादी जैसे कार्यक्रमों में आने वाले कई मेहमान वर-वधु को आशीर्वाद तो देते हैं, खाना भी खाते हैं, डीजे की धुनों पर डांस भी करते हैं लेकिन जाते-जाते विवाह कार्यक्रम से जुड़ी कोई ना कोई बुराई जरूर कर देते हैं। बेशक शादी समारोह कुशलतापूर्वक संपन्न हो गया हो। भारत ने PoK में सर्जिकल स्ट्राइक के कार्यक्रम को भी कुशलता पूर्वक संपन्न किया,और बहुत सारे आतंकवादियों को संसार से विदा कर दिया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई की तारीफ देश के कई राजनेता, बुद्धिजीवी और डिज़ाइनर पत्रकार भी कर रहे हैं, लेकिन इनमें से कई लोग तारीफ करने के साथ साथ अप्रत्यक्ष तरीके से भारतीय सेना से सबूत भी मांग रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक संदेश के ज़रिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है, केजरीवाल ने कहा कि वो प्रधानमंत्री की हिम्मत को सलाम करते हैं। इस सन्देश में भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने वाले अरविंद केजरीवाल तुरंत ही पाकिस्तान के प्रवक्ता के रूप में बदल जाते हैं।इस सन्देश के माध्यम से उन्होंने यह सिद्ध कर दिया की वो रहते तो भारत में हैं लेकिन आत्मा उनकी पाकिस्तान वालों की देन है